नमक
====
क्या चीज़ है ये नमक भी
न हो तो हर स्वाद बेस्वाद
ज्यादा हो तो भी हर स्वाद बेस्वाद
नपा-तुला ही होना चाहिए इसे
क्यूंकि काट जाता है जीभ को
चीर भी जाता है अंतड़ियों को
जब बदल जाता है अम्ल में
बढ़ा देता है रक्त-चाप भी
डाला जाता है कब्र में
गलाने को इस शरीर की माटी को
जमाने को बर्फ भी
होता है इसका इस्तेमाल
फिर 'नमक हलाल' और 'नमक हराम ' भी
दो शब्द ही तो हैं नमक लिए हुए
ह्म्म....
फिर बताइए क्यूँ मैं मुंह से निकले शब्दों को
नमक का नाम ना दूँ?
====
क्या चीज़ है ये नमक भी
न हो तो हर स्वाद बेस्वाद
ज्यादा हो तो भी हर स्वाद बेस्वाद
नपा-तुला ही होना चाहिए इसे
क्यूंकि काट जाता है जीभ को
चीर भी जाता है अंतड़ियों को
जब बदल जाता है अम्ल में
बढ़ा देता है रक्त-चाप भी
डाला जाता है कब्र में
गलाने को इस शरीर की माटी को
जमाने को बर्फ भी
होता है इसका इस्तेमाल
फिर 'नमक हलाल' और 'नमक हराम ' भी
दो शब्द ही तो हैं नमक लिए हुए
ह्म्म....
फिर बताइए क्यूँ मैं मुंह से निकले शब्दों को
नमक का नाम ना दूँ?

No comments:
Post a Comment